Breaking News

राज कुंद्रा मामले में न्यूड शूट के लिए उमेश कामत ने हर दिन ऑफर किए थे Rs.25000: एक और मॉडल ने खोली पोल

मुझे उमेश कामत ने पिछले साल नवंबर में राज कुंद्रा के ऐप हॉटशॉट के लिए न्यूड शूट करने के लिए कहा था, उमेश कामत ने मुझे रोजाना 25 हजार रुपए देने की पेशकश की लेकिन मैंने न्यूड होकर शूट करने से इनकार कर दिया।

                                                      तस्वीर साभार ऑप इंडिया हिंदी 

राज कुंद्रा मामले में रोजाना कई स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस की कहानियाँ अब सामने आ रही हैं, जो पोर्नोग्राफी का शिकार हुई हैं। हाल ही में एक और एक्ट्रेस ने अपना दर्द बयाँ किया है और बताया है कि कैसे उसे पॉर्न बिजनेस में लाने के लिए लालच दिया गया। 

पॉर्न बिजनेस में आने का दिया लालच

एक्ट्रेस निकिता फ्लोरा सिंह ने राज कुंद्रा के पीए उमेश कामत पर पॉर्न बिजनेस में लाने के लिए लालच देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।

उल्लेखनीय है कि पॉर्न फ़िल्में बना कर ऐप के माध्यम से बेच कर कमाई करने के आरोपों में फँसे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब उनकी ही कंपनी के 4 कर्मचारी उनके खिलाफ गवाह बनने के लिए आगे आए हैं। ये चारों इस मामले में महत्वपूर्ण गवाह साबित होंगे। राज कुंद्रा को 19 जुलाई, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच का कहना है कि राज कुंद्रा व उनके साथी जाँच व पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।


I was also asked by #UmeshKamat to shoot #nude for #rajkundra's app #Hotshots in Nov 2020,but I refused. Kamat offered Rs 25k/day. Thank God I did not fall for big name of Kundra.One girl from #jharkhand got divorce from her husband because she shot for them.



सोमवार को होगी सुनवाई

राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट सोमवार (जुलाई 26, 2021) को सुनवाई करेगा। राज कुंद्रा को पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप पर गैरकानूनी तरीके से स्ट्रीम किए जाने का आरोप है। हालाँकि राज कुंद्रा ने खुद पर लगे आरोपों से साफ इनकार किया है और कहा है कि उनकी गिरफ्तारी गैर-कानूनी है। पुलिस ने अश्लील और पॉर्न फिल्में बनाने का मामला फरवरी 2021 में दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जाँच में पॉर्न फिल्में बनाने वाले रैकेट के तार राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज से जुड़े पाए गए। गौरतलब है कि एक्ट्रेस पूनम पांडे, शर्लिन चोपड़ा और सागरिका शोना सुमन पहले ही राज पर कई आरोप लगा चुकी हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे