Breaking News

बागपत के एक गाँव में गायों के शरीर पर लिख दिया 786 : हिंदू हुए आक्रोशित

मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन हम उन लोगों की तलाश कर रहे हैं,इसके पीछे का उद्देश्य चुनाव से पहले हिंदू मुस्लिम के बिच दंगे करवाना भी हो सकता है, 

                                                         तस्वीर साभार अमरउजाला 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गाय के ऊपर 786 लिखा हुआ देख कर हिन्दू मुस्लिम के बिच तनावभरा माहौल उत्पन्न हो गया। घटना अक्टूबर 8, 2021 बागपत के बड़ौत इलाके के बिनौली थाना क्षेत्र के अंगदपुर-जहौरी गाँव में जब स्थानीय निवासियों ने गाय के शरीर पर 786 लिखा हुआ देखा और बात फैलते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाँव में कुछ घुमंतू गायें हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ सदस्यों ने दो-तीन घुमंतू गायों को बंधक बना लिया और उन पर ‘786’ लिखकर उन्हें छोड़ दिया। 786 इस्लाम में पवित्र संख्या है। अरबी में 786 का अनुवाद ‘बिस्मिल्लाह अल-रहमान अल-रहीम’ है। यह कुरान की एक आयत का संक्षिप्त रूप जिसका अर्थ है- उस अल्लाह के नाम पर जो दयालु और करुणामय है। यह मुस्लिम समुदाय में किसी काम को शुरू करते समय इस्तेमाल किया जाने वाला वाक्य है।

इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर ऐसा कृत्य किया गया। बता दें कि सनातन धर्म में गाय को एक पवित्र पशु माना जाता है और इसका माँस खाना वर्जित है, जबकि इस्लाम में गायों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है।

जब ऑपइंडिया ने बिनौली थाने के प्रभारी अधिकारी संजय कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने घटना की पुष्टि की। संजय कुमार ने ऑपइंडिया को फोन पर बताया, “यह मेंहदी से लिखा गया था जिसे हमने हटा दिया है। इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन हम उन लोगों की तलाश कर रहे हैं जिन्होंने ऐसा किया है और उनके इरादे पता करने की कोशिश कर रहे हैं। हम मामले को लेकर सतर्क और सजग हैं।”

बड़ौत में गायों के साथ क्रूरता कोई नई बात नहीं है। पिछले महीने कोटाना गाँव में एक गाय की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक दूसरी घटना में बड़ौत के बोपुरा गाँव में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने नोमन नाम के एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया था।

सवाल यह भी उठ रहे है की चुनाव आते  गाय  वाला मामला कैसे निकल आता है ?


कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे