Breaking News

महाराष्ट्र में शादीशुदा नाबालिग के साथ पुलिसकर्मी सहित 400 लोगों ने किया बलात्कार,पढ़े पूरी घटना

इससे पहले मुंबई के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में 33 लोगों ने एक नाबालिग के साथ गैंगरेप किया था। उस घटना का वीडियो भी आरोपितों ने बना लिया था।

                                                प्रतीकात्मक  तस्वीर साभार navpradesh.com

घटना महाराष्ट्र के बीड जिले से है,जो मानवता को शर्मसार करने वाली है। यहाँ एक नाबालिग लड़की का 6 महीने के दौरान एक पुलिसवाले समेत 400 लोगों ने बलात्कार किया। वह गर्भवती भी हो गई। उसके पेट में दो महीने का बच्चा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बीड जिले अंबाजोगाई की है। पीड़िता नाबालिग है, 2 साल पहले पीड़िता की माँ का निधन हो गया था। उसके बाद पिता ने पीड़िता की शादी कर दी, लेकिन ससुराल में उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसके ससुर ने ही उसके साथ गंदी हरकत करि थी। इसके बाद पीड़िता अपने पिता के घर लौट आई। 

पिता के घर आने के बाद वह नौकरी ढूँढने अंबाजोगई शहर गई, जहाँ  एक ऐकेडमी में उसकी मुलाकात दो लोगों से हुई। इन लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 100 और लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। जिसमे एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। इस तरह करीब 6 महीने में लगभग 400 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया।

फिलहाल पीड़िता बाल कल्याण समिति की देखरेख में है। समिति की निगरानी में उसका गर्भ गिराने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि वह बच्चे को जन्म देने से बच सके। पीड़िता ने समिति के सामने अपने साथ हुए इस घटना का विवरण दिया। उसने बताया कि जब रेप की शिकायत लेकर वह अंबाजोगाई शहर के पुलिस थाने में गई तो उसकी शिकायत किसी ने नहीं सुनी। बल्कि ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस वाले ने मदद के नाम पर उसका बलात्कार किया। इस प्रकरण में पुलिसकर्मी के शामिल होने की खबर के बाद सवाल उठने लगे। इसके बाद बीड के पुलिस अधीक्षक आर राजा ने मामले की जाँच का आदेश दिया है। 


कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे