Breaking News

kangana ranaut की कार पर पंजाब में किसानों ने किया हमला: अभिनेत्री ने शेयर किए डरावने पल,देखे वीडियो

इनती सारी पुलिस है उसके बाद भी हमें निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति हूँ। बहुत लोग मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं उसी का ये नतीजा है। मॉब ने मुझे घेर लिया है। पुलिस न हो तो मेरी लिंचिंग हो जाएगी।

                                                        तस्वीर साभार : hindi.opindia.com 

अभिनेत्री कंगना रनौत के काफिले को आज पंजाब के कीरतपुर साहिब के बूंगा साहिब में किसानों ने घेर कर हमला कर दिया। भीड़ लगातार कंगना से किसानों से और महिलाओं से माफी माँगने की जिद पर अड़े हुए हैं। भीड़ जहाँ कंगना को घेरकर उनपर दबाव बनाने की कोशिश कर रही थी। वहीं कंगना ने भी सोशल मीडिया स्टोरी पर कई वीडियो क्लिप शेयर कर तथाकथित किसानों की हरकत को देश के सामने रखा है।

वहीं कंगना ने सोशल मीडिया पर कहा कि पंजाब में ‘किसानों’ ने उनकी कार पर हमला किया है। उन्होंने कहा, ”हिमाचल से निकली हूँ। पंजाब में आते ही मॉब ने मुझे घेर लिया है। खुद को किसान कह रहे हैं। गालियाँ दे रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस देश में इस तरह का मॉब लिंचिंग हो रहा है। अगर हमारे साथ सुरक्षाबल नहीं हो तो क्या हालात होंगे?”

उन्होंने आगे कहा, “इनती सारी पुलिस है उसके बाद भी हमें निकलने नहीं दिया जा रहा है। क्या मैं कोई राजनीतिक व्यक्ति हूँ ?

कंगना रानौत ने सोशल मीडिया स्टोरी पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा है, “जैसे ही उन्होंने पंजाब में कदम रखा, भीड़ ने उन पर हमला कर दिया। वे लोग कह रहे हैं कि वे किसान हैं।” मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि कंगना को किसानों के गुस्से का शिकार इसलिए होना पड़ रहा है क्योंकि उन पर किसानों को खालिस्तानी आतंकवादी कहने का आरोप लगा है।

मनाली से चंडीगढ़ आ रही थीं कंगना,गौरतलब है कि रोपड़ के पास बूंगा साहिब में कंगना की गाड़ी को रोका गया है। बताया जा रहा है कि कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुंबई की फ़्लाइट पकड़नी है।



कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे