Breaking News

हरियाणा में एक और निकिता तोमर कांड: ससुराल जा रही दुल्हन तनिष्का को मोहम्मद साहिल ने गोलियों से भूना,पढ़े पूरा हादसा

पिछले साल अक्टूबर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय छात्रा निकिता तोमर की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

                            मोहम्मद साहिल और पति मोहन के साथ तनिष्का (तस्वीर साभार ऑप इंडिया हिंदी)

हरियाणा के रोहतक जिले के गाँव भाली से चौकाने वाली घटना सामने आई है। 1 दिसंबर 2021 की रात 11:30 बजे के करीब गाँव के शिव मंदिर के पास कार सवार तीन बदमाशों ने शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन को गोलियों से भून दिया। दुल्हन अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूल्‍हे के परिजन दुल्हन तनिष्का शर्मा को सांपला से रोहतक ला रहे थे। दूल्हे का भाई सुनील कार चला रहा था, जबकि साला उज्ज्वल भी साथ बैठा था। उन्होंने संदेह जताया है कि दुल्हन के मायके सांपला से पीछा कर रहे मोहम्मद साहिल नाम के शख्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।  बदमाश इनोवा गाड़ी में आए थे और दुल्हन की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और उसे गोली मार दी।

दुल्हन तनिष्का को साहिल ने 5 से 6 गोली मारी है। 3 दिन से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी तनिष्का की हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम उसके उपचार में लगी हुई है। डॉक्टरों ने उसके बचने के चांस 50-50 बताए हैं।

इस घटना का मुख्य आरोपित मोहम्मद साहिल अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बदमाश के फरार होने की वजह से सांपला और भाली में भय का माहौल बना हुआ है। दरअसल, साहिल सांपला का रहने वाला है और तनिष्का भी वहीं की रहने वाली है। इसके अलावा, भाली आनंदपुर में तनिष्का का ससुराल है। इन दोनों गाँवों के लोगों में भय के साथ-साथ साहिल की गिरफ्तारी न होने से रोष है। 

पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित साहिल अपने साथियों के साथ विवाह स्थल पर भी मौजूद था और वहाँ उसने खाना भी खाया था। इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। बुधवार को धूमधाम से शादी हुई, रात करीब साढ़े 10 बजे विदाई के बाद वे भाली आनंदपुर के लिए रवाना हुए। दूल्हे ने बताया कि इसके बाद वो गाड़ी से हमारा पीछे करते हुए आए। उन्होंने सभी को नीचे उतारकर बदमाशों ने तनिष्का पर लगातार तीन फायर किए। इसी बीच एक युवक की पिस्तौल बंद हो गई। तभी दूसरा युवक आगे आया और दुल्हन को दो गोलियाँ और मार दीं।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर 21 वर्षीय छात्रा निकिता तोमर की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे