Breaking News

बिहार में अपराधी बने कानूनमंत्री- जिम्मेदार कौन ?

जो राज्य में लगातार 8 बार एक ही मुख्यमंत्री बना रहा फिरभी बिहारको पिछड़ा राज्य का धब्बा लगा है तो गलती किसकी ? जिस सुशाशन बाबू नितीशकुमार के मंत्री मंडल में अपहरण के आरोपी भी कानूनमंत्री बन सकता है,जिनके मंत्री मंडल में 30 में से 24 मंत्री ऐसे हो जिनपर गंभीर आरोप लगे हो उस राज्य का क्या हो सकता है ?

                                                      तस्वीर साभार ZEE NEWS 

बिहार को दुर्भाग्यपूर्ण राज्य क्यों कहा जाएगा ?

जो राज्य सबसे ज्यादा IS -IPS देश को दे रहा हो,बड़े बड़े नेता देशको दे रहा हो उस राज्य को सबसे पिछड़ा राज्य का टैग लग जाए, जो मुख्यमंत्री लगातार ८ वि बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कुर्सी पर बैठा हो फिर भी राज्य के लिए विशेष दरज्जा की मांग कर रहा हो तो गलती उन नेताओ की तो है ही,मगर उससे ज्यादा बिहार की जनता की गलती ही मानी जाएगी ,

क्योंकि लालू यादव ने भ्रष्टाचार किया,बेटो पर भी मुकदमा चल रहा है फिर भी उन्हें अक्सर ज्यादा मत देते रहे, क्या फायदा मिला जंगल राज ? बात करे नितीशकुमार की तो लगतार उन्हें बिहार की जनता मत देती रही और बहुमत ना होने पर भी वह मुख्यमंत्री बनते रहे,क्या उन्होंने वाकहीमे बिहार को सुशाशन दिया है ? जो मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी की सोचता हो वह क्या कभी अपनी जनता का भला सोच सकता है ?  जो मुख्यमंत्री मीडिया के सामने जुठ बोलता हो की उन्हें मालुम नहीं था की कानूनमंत्री की सपथ लेनेवाला गुनहगार था,क्या उन्हें यह भी मालुम है या नहीं की उनके मंत्रिमंडल में दो दर्जन मंत्री दागदार छवि वाले है ? अगर उन्हें वाकही में मालुम नहीं तो उन्हें अपने पद पर आरूढ़ रहने का भी कोई अधिकार नहीं है..... भला ऐसे राज्य को दुर्भग्यपूर्ण नहीं तो क्या कहा जाएगा,

बिहारकी जनता क्यों दोषी ?

बिहार में जितना दोष नेताओंका है उससे ज्यादा दोष जनता का है,क्यूंकि वहा आज भी जाती के आधार पर मत दिया जाता है,यह जानते हुए की फला व्यक्ति अपराधी है,अनपढ़ भी है फिर भी नहे जिताकर विधान और लो सभा भेजा जाता है,और यही सबसे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, जबतक बिहारी पर्फोमन्स,व्यक्तित्व के आधार पर मत नहीं देंगे यही हाल होता रहेगा बिहार का, 

क्या बिहार वालो को नहीं दीखता की पडोशी राज्य उत्तरप्रदेश के क्या हालत थे योगी राज से पहले ? मगर उत्तरप्रदेश की जनता ने अपनी आँखे खोली और जैसे ही बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिया तो नतीजा सामने है,गुंडे और बाहुबली सबकी हवा निकल चुकी है, सरकारी बाबू भी काम करते हो गए ? 




कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे