Breaking News

महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे के हमशक्ल पर महाराष्ट्र पुलिस ने FIR दर्ज क्यों की ?

आरोप है कि महाराष्ट्र के CM सीएम एकनाथ शिंदे का हूबहू आजकल सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर लोगों के बीच गलतफहमी फैला रहा था. वह सीएम की छवि को खराब कर रहा था. इसीलिए महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने FIR  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

                                                  विजय माने तस्वीर साभार :www.aajtak.in

शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हमशक्ल आरोपी विजय माने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की हूबहू नकल कर लोगों को भ्रमित कर रहा है. और  सीएम की छवि खराब कर रहा है

आरोपी का नाम विजय नंदकुमार माने महारष्ट्र के अम्बेगांव का रहने वाला है.पुलिस उपनिरीक्षक मोहनदास अप्पासाहेब जाधव ने सरकार की ओर से वह हमशकल विजय माने के खिलाफ बंड गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. 

पुलिस का कहना है जब उनकी और से 19 सितंबर को बड गार्डन थाना सीमा पर गश्त की जा रही थी,तब  जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरह दिखने वाले विजय माने ने एक क्रिमिनल के साथ एक तस्वीर ली थी.और वह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. आरोप है कि विजय माने सोशल मीडिया पर खुद को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर रहा है. उतना ही नहीं मुख्यमंत्री की तरह बोलचाल से लोगों को गुमराह कर रहा है.  

पुलिस टीम को जांच करने पर विजय माने की मुख्यमंत्री की तरह दिखने वाली फोटो मिली. इस फोटो में पुणे का एक गैंगस्टर शरद मोहोल भी साथ में कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा था.

                                                               तस्वीर साभार :www.aajtak.in

पुलिस का कहना है कि विजय माने नियमित रूप से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तरह कपड़े पहनकर विभिन्न आयोजनों में शामिल हो रहा था. उतना ही नहीं वह हूबहू मुख्यमंत्री की तरह व्यवहार कर रहा था और सोशल मीडिया में फोटो वायरल कर रहा था. पुलिस का मानना है कि वह जानबूझकर नागरिकों को गुमराह करने की कोशिश की. समाज में मुख्यमंत्री शिंदे की छवि को बिगाड़ने प्रयास किया गया. 

इसीलिए बंडा गार्डन पुलिस ने इस मामले सीरियस लेते हुए विजय माने के खिलाफ केस दर्ज कर के प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. 

कोई टिप्पणी नहीं

आपको किसी बात की आशंका है तो कमेंट बॉक्स में अवश्य लिखे